फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   रमनलाल शोरावाला को हरा हरीश राघव स्कूल पहुंचा फाइनल में

रमनलाल शोरावाला को हरा हरीश राघव स्कूल पहुंचा फाइनल में

Fri, 21 Dec 2018 08:47 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Fri, 21 Dec 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
रमनलाल शोरावाला को हरा हरीश राघव स्कूल पहुंचा फाइनल में
मथुरा। जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेघ अग्रवाल स्मृति जिला सब जूनियर क्रिकेट लीग में हरीश राघव पब्लिक स्कूल ने रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल को 4 विकेट से हराकर फाइनल राउंड में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


प्रसाद पब्लिक स्कूल के मैदान पर हुए मैच में टॉस जीतकर रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 85 रन बनाए। इसमें अबू बकर ने 28 रन का योगदान दिया। हरीश राघव स्कूल की ओर से सतेंद्र ने 3 विकेट व अमित तथा कृश ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरीश राघव पब्लिक स्कूल की टीम ने 14वें ओवर में 6 विकेट खोकर 86 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


रमनलाल की ओर से प्रबल ने 2 विकेट लिए। लीग मैचों की समाप्ति पर पूल ए से हरीश राघव पब्लिक स्कूल, पूल बी से गुरुनानक देव पब्लिक स्कूल तथा पूल सी से प्रसाद पब्लिक स्कूल ने दो-दो मैच जीतकर फाइनल राउंड में जगह बनाई। अंपायरिंग अनिल आहूजा व रितेश शर्मा ने तथा स्कोरिंग करन शर्मा ने की। शनिवार को प्रसाद पब्लिक स्कूल का मुकाबला गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल से होगा। फाइनल मैच 24 दिसंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed