फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्राइवेट दुकान पर बिक रही थी सहकारी खाद

प्राइवेट दुकान पर बिक रही थी सहकारी खाद

Sat, 15 Dec 2018 11:43 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट दुकान पर बिक रही थी सहकारी  खाद

विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी के निर्देशन में कृषि विभाग के अधिकारियों ने जसराना ब्लाक के दूरवर्ती गांव पिलख्तर फतेह में छापामारी कर एक खाद की दुकान से सहकारी समिति को जारी की गई 54 बोरी खाद पकड़ी। दुकानदार ने मांगने पर लाइसेंस नहीं दिखा। अग्रिम आदेशों तक दुकान को सील किया गया है।

उप निदेशक कृषि प्रसार डॉ. हंसराज के नेतृत्व में जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह एवं इफ्को के क्षेत्रीय अधिकारी वीके निगम ने जसराना क्षेत्र के पिलख्तर फतेह स्थित खाद-बीज की एक दुकान पर छापामारी की। इस दौरान शिवम खाद भंडार की दुकान पर सहकारी संघों को जारी की गई यूरिया रखी मिली।
विज्ञापन


प्राइवेट दुकान पर सहकारी संघ की यूरिया खाद रखी देख अधिकारी दंग रह गए। मांगे जाने के बावजूद दुकानदार दुकान का लाइसेंस नहीं दिखा सका। अधिकारियों ने दुकान को सीज कर दुकानदार को दो दिन के भीतर लाइसेंस एवं बिक्री अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह के अनुसार सहकारी संघ की खाद रखने वाले दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

लगभग तीन माह पूर्व लिए गए उर्वरक के लगभग 85 नमूनों में से दस नमूने मानक के विपरित मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त्रीकरण के निर्देश दिए हैं। जबकि आठ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जिला कृषि विभाग द्वारा शासन के निर्देश पर गत जून एवं सितंबर माह में विभिन्न जगहों से खाद के नमूने लिए गए थे। सभी 85 नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा था। जांच उपरांत दस उर्वरकों के नमूने मानक के विपरित मिले।


जिन कंपनी के उर्वरक मानक के विपरित मिले उनमें मोजेक इंडिया, आईपीएल, इफको, चंबल, सरदार, दयाल, कृभको, दयाल आदि द्वारा निर्मित डीएपी, पोटास एवं यूरिया शामिल हैं। वहीं अद्योमानक उर्वरक बिक्री के चलते आंशू खाद भंडार सोफीपुर फिरोजाबाद एवं श्रीराम एजेंसी फिरोजाबाद का लाइसेंस निरस्त कर दिया। शेष अन्य विक्रेताओं एग्री जंकशन नारखी, अहिंसा एग्रो सिरसागंज, केशव कृषि सेवा भदान, न्यू गुप्ता किसान सेवा केंद्र पाढम, सीएफ नगला पान सहाय आदि को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed