{"_id":"5c096956bdec2241436747f2","slug":"161544120662-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद मेडिकल कालेज के संबंध में आज लखनऊ में मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद मेडिकल कालेज के संबंध में आज लखनऊ में मंथन
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल को उच्चीकृत करके मेडिकल कालेज जैसी सुविधाएं देने की कवायद तेज हो गई। गुरुवार को आगरा मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. जीके अनेजा, सीएमएस डा.आरके पांडेय ने जलेसर रोड पर स्थित मेडिकल की बिल्डिंग के साथ अस्पताल का भी निरीक्षण किया।
फिरोजाबाद में करोड़ों की लागत से बन रहे मेडिकल कालेज जैसी सुविधाएं आमजन को दिए जाने की कवायद शासन से तेज हो गई। आगरा के एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. जीके अनेजा लगातार फिरोजाबाद में टीम के साथ निरीक्षण करने में जुटे थे।
प्राचार्य ने सीएमएस, निर्माण निगम महाप्रबंधक एके पांडेय ने संयुक्त रूप से सुबह करीब नौ बजे जलेसर रोड स्थित मेडिकल कालेज की नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां हो चुके निर्माण कार्य व कक्षों से संबंधित फोटोग्राफ, वीडियो ग्राफी कराई।
विज्ञापन
इसके साथ ही जिला अस्पताल में पूरे दिन कहां कौन सा विभाग स्थापित किया जाएगा इस पर स्टाफ के साथ मंथन करने के साथ पर्ची लगाकर उसकी फोटोग्राफी कराई गई। सीएमएस ने बताया जिला अस्पताल को उच्चीकृत के साथ मेडिकल कालेज का रूप दिया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को मंथन हुआ है। सात दिसंबर को लखनऊ में शासन के मुख्य सचिव के साथ बैठक में रखेंगे।