{"_id":"5bf1aa30bdec2269a77176c5","slug":"161542564400-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंस वध के लिए चली गोली लगने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंस वध के लिए चली गोली लगने से किशोर की मौत
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। भागवत कथा में कंस वध के लिए चलाई गई गोली किशोर के सीने में जा लगी। गोली लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर एएसपी, सीओ समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव भदुइया मठ गांव स्थित मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। रविवार शाम भागवत में पेड़ पर लटक रहे कंस के पुतले को लोग मारने के लिए फायर कर रहे थे। तभी अचानक चली गोली मौके पर मौजूद प्रदीप (14) पुत्र सुरेश के सीने में जा लगी। गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर गया और लोगों में भगदड़ मच गई।
आनन-फानन में किशोर को उपचार के लिए ले जाया जाने लगा लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। जानकारी पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना से इलाका पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर एएसपी संजय कुमार एवं सीओ अलीगंज अजय भदौरिया और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस गोली मारने वाले व्यक्ति की जांच कर पता लगा रही है।
विज्ञापन
-----
भागवत कथा में कंस मारने को गोली चलाई गई थी। गोली किशोर के सीने में लगी है। मामले की जांच कराकर गोली मारने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है।
संजय कुमार एएसपी एटा