फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दिवाली पर घर जाने के लिए न बस में जगह न ट्रेन में, सीट के लिए मची मारामारी

दिवाली पर घर जाने के लिए न बस में जगह न ट्रेन में, सीट के लिए मची मारामारी

Tue, 06 Nov 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 06 Nov 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
दिवाली पर घर जाने के लिए न बस में जगह न ट्रेन में, सीट के लिए मची मारामारी
रोडवेज बसों में भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दिवाली मनाने के लिए घर जाने वालों को न बस में जगह मिली और न ही ट्रेन में। आगरा के बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर पूरे दिन यात्रियों की भारी भीड़ बनी रही। ट्रेन और बस में एक-एक सीट के लिए मारामारी रही तो वहीं कई बसों और ट्रेनों में लोग ठसाठस भरे नजर आए।
विज्ञापन


दिवाली पर मंगलवार दोपहर बाद से ही सरकारी दफ्तर सूने होने शुरू हो गए। बैंक और अन्य सरकारी, प्राइवेट प्रतिष्ठानों में काम करने वाले घर के लिए निकले तो ट्रेन और बस में जगह न मिली। वाराणसी के लिए वोल्वो बस तीन दिन पहले ही फुल हो चुकी थी, लेकिन कैंसिलेशन की उम्मीद में यात्रियों की लंबी कतार बस अड्डे पर रही। 100 से 150 किमी के दायरे में रहने वाले तो अपने वाहन से निकले, लेकिन दूर के यात्रियों को ट्रेन और बस में सीट केलिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पूरे दिन ग्वालियर और दिल्ली जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ रही। रेलवे ने हालांकि स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया, लेकिन यह भी नाकाफी रहीं और लोगों को इनकी जानकारी भी नहीं थी। आगरा फोर्ट और ईदगाह पर जयपुर रूट के लिए भी मारामारी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed