फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिले के सात विद्यालय डिबार, नहीं बनेंगे केंद्र

जिले के सात विद्यालय डिबार, नहीं बनेंगे केंद्र

Sun, 28 Oct 2018 11:10 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
जिले के सात विद्यालय डिबार, नहीं बनेंगे केंद्र

विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के सात विद्यालयों को डिबार करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची से आउट कर दिया है। इनके प्रधानाचार्य एवं दोषी अध्यापक परिषदीय परीक्षाओं में किसी भी जिम्मेदारी से मुक्त रहेंगे।

विभिन्न अनियमितताओं में दोषी पाए गए जिले के सात विद्यालयों पर अंतत: गाज गिर गई है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सूची जारी करते हुए दो विद्यालयों को तीन वर्ष के लिए डिबार किया है। सभी संस्थाओं पर परीक्षा के दौरान अनियामितता, फर्जी परीक्षार्थियों के शामिल होने, उत्तर पुस्तिका केंद्र के बाहर मिलने एवं तीन विद्यालयों पर डीआईओएस की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक एनडी वर्मा के अनुसार डिबार संस्थाएं बोर्ड परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची से आउट हो गई हैं। ऐसे में इनके नाम पर विचार भी नहीं किया जाएगा। इनके प्रधानाचार्य एवं दोषी शिक्षक बोर्ड परीक्षा कार्य से भी दूर रखे जाएंगे। बताते चलें कि गत वर्ष जिले के 14 विद्यालय काली सूची में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
इन संस्थाओं पर यह हैं आरोप
गंगादेवी क्षेत्रपाल इंटर कालेज लालपुर को उत्तर पुस्तिकाओं में हेराफेरी, अवधेश सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल खरसेला को सादा उत्तर पुस्तिकाएं मिलने, श्रीमती भूदेवी इंटर कालेज निधौली खुर्द पर दस फर्जी छात्राओं को परीक्षा दिलाने, श्रीमती चित्तरकुंवर इंका गोलाकुंआ पर 2016 की परीक्षा अनियमितताओं पर डीआईओएस की आख्या, श्रीमती मोहिनी देवी इंटर कालेज वाकलपुर को 2017 बोर्ड परीक्षा में केंद्र पर हेराफेरी के आरोप में कार्रवाई की गई है। वहीं एसपीएल इंटर कालेज दौलतपुर व मां गायत्री इंटर कालेज चपरई को 2018 की परीक्षाओं में मिली अनियमितताओं व डीआईओएस की आख्या पर तीन वर्ष के लिए डिबार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed