{"_id":"5bc750f9bdec2269b262df1d","slug":"161539789049-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई से सेना में नौकरी की एवज में 7.20 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई से सेना में नौकरी की एवज में 7.20 लाख ठगे
Updated Wed, 17 Oct 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
डैमो
नौहझील (मथुरा)। सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर एक जालसाज ने दिल्ली पुलिस के एएसआई से 7.20 लाख रुपये ठग लिए। तीन साल पहले दी गई रकम बार-बार मांगने पर भी वापस नहीं की। 16 अक्तूबर को जालसाज ने घर में घुसकर एएसआई से मारपीट की और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। एएसआई ने थाना नौहझील में जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना नौहझील के गांव जरैलिया निवासी ओमवीर सिंह दिल्ली के थाना शाहदरा में एएसआई है। दो फरवरी 2015 को एएसआई की मुलाकात नौहझील के कस्बा बाजना निवासी होशियार सिंह से हुई। होशियार ने एएसआई को सेना में नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
इस पर एएसआई ने अपने भांजे और तीन रिश्तेदार युवकों को भर्ती कराने की बात कही। इस पर जालसाज ने एएसआई से करीब 7.20 लाख रुपये ले लिए। चारों युवकों को सेना में नौकरी नहीं मिली तो एएसआई ने कई बार जालसाज से रकम लौटाने को कहा।
विज्ञापन
रकम लौटाने की बजाए जालसाज ने 16 अक्तूबर को एएसआई के घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। एएसआई की तहरीर पर बाजना के होशियार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।