{"_id":"5bb1095d867a5570f05d7e73","slug":"161538328925-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। बागवाला और सकीट पुलिस ने मुठभेड़ करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन तमंचे और कारतूस व बाइक बरामद की है।
थाना सकीट पुलिस को सूचना मिली थी अंगदपुर प्रतीक्षालय के पास कुछ लोग किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से खड़े है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने बचाव करते हुए दो बदमाश पकड़ लिए जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकडे़ गए आरोपियों में अभिनंदन उर्फ चीता पुत्र अनार सिंह और लालू पुत्र राजबहादुर निवासी नगला दयाराम मलावन शामिल है।
जबकि इन्हीं के गांव का आरोपी अखिलेश पुत्र खुशीराम मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक बाइक, दो तमंचा बरामद किए है। वहीं दूसरी तरफ थाना बागवाला पुलिस ने मुठभेड़ करते हुए रिंकू पुत्र मोहनलाल निवासी अल्लेहपुर खुर्द बागवाला को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा कारतूस बरामद किया है।