{"_id":"5b9e6bf1867a557ffa245fad","slug":"161537108977-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाखापट्टनम की तर्ज पर बनेंगे स्मार्ट शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाखापट्टनम की तर्ज पर बनेंगे स्मार्ट शौचालय
Updated Sun, 16 Sep 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर को ओडीएफ बनाने के लिए नगर निगम ने विशाखापट्टनम की तर्ज पर स्मार्ट शौचालय लगाने का फैसला लिया है। यह स्मार्ट शौचालय लगभग पांच करोड़ की लागत से लगेंगे।
खुले में शौच से मुक्ति तथा स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटे नगर निगम को शौचालय के लिए जमीन तलाशने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इससे निजात पाने के लिए नगर निगम ने विशाखापट्टनम की तर्ज पर स्मार्ट शौचालय लगाने का निर्णय लिया है। निगम द्वारा पूरे शहर में कुल 620 सीट लगाई जाएंगी। यह शौचालय गर्व कंपनी से लिए गए हैं।
प्रति सीट 78 हजार की खरीद की गई है। पांच सौ सीट कम्युनिटी शौचालय तथा 120 पब्लिक शौचालय में लगाई जाएंगी। 120 सीट के शौचालयों का संचालन पीपीपी मॉडल पर कंपनी द्वारा खुद किया जाएगा। स्टील के बने इन शौचालयों को बायो-डाइजेस्टर टैंक से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
यह टैंक एक बार मेें दस वर्ष तक गंदगी को साफ करते रहेंगे। दस साल बाद इनमें तैयार किए हुए बैक्टीरिया डाले जाएंगे। निगम द्वारा नये बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर स्मार्ट शौचालय लगवा भी दिए गए हैं। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही पूरे शहर में यह शौचालय लगवाए जाएंगे ।