फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो...

घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो...

Thu, 13 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में  पधारो...
फिरोजाबाद। गणेश महोत्सव की धूम गुरुवार से दिखाई देगी। शहर से लेकर गांव तक भव्य पंडालों को सजाने की तैयारी कर ली गई है। शहर में 150 पंडालों को सजाने की सूची पुलिस प्रशासन ने तैयार कर ली है। साथ ही घरों व प्रतिष्ठानों पर प्रतिमाओं की स्थापना होगी।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर, द्वारिकाधीश महाराज मंदिर, सदर बाजार में स्थित मंदिर, घंटाघर के पास, विभव नगर स्थित गणेश जी पंडाल के साथ चंद्रवार गेट पर कई स्थानों पर पंडाल सजाने की तैयारी कर ली गई है। नगर में कोटला रोड, सोहन मार्केट में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की जानकारी देते हुए अमित चतुर्वेदी व अश्वनी चतुर्वेदी ने कहा कि 13 सितंबर को शोभायात्रा दुर्गानगर में स्थित गणेश प्रिंटर्स से सुबह 11 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन


जो हनुमान मंदिर, हनुमान रोड, दुली चौराहा, सरक्यूलर रोड डाकखाना चौराहे होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। शुभारंभ जीके शर्मा करेंगे। 15 सितंबर को मां कैला भक्त मंडल के कार्यक्रम, 17 को राधाष्टमी पर संगीत संध्या, 18 को संगीतमय सुंदरकांड पाठ, 19 सितंबर को छप्पन भोग व फूलबंगला, 21 सितंबर को महाआरती, 22 सितंबर को भजन संध्या और 23 सितंबर को सुबह नौ बजे से गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री गणपति सेवा समिति सिविल लाइंस ओमशिव शक्तिधाम परिसर में गणेश महोत्सव व श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 13 से 23 सितंबर तक होगा। कथा वाचक आचार्य पद्मचंद्र वृंदावन वाले होंगे। शोभायात्रा सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी और आश्रम पर पहुंचेगी। पवन पांडेय, पंकज पांडेय व जितेंद्र यादव, राघव, शिवा, भोलेनाथ पांडेय, रवि, विवेक आदि शामिल थे।

कहां कितने सजेंगे गणेश पांडाल
थाना उत्तर क्षेत्र 15
थाना दक्षिण क्षेत्र 65
थाना रसूलपुर क्षेत्र 20
थाना रामगढ़ क्षेत्र 20
थाना लाइनपार क्षेत्र 30
कुल स्थान 150

गणेश प्रतिमा स्थापना का मुहुर्त
फिरोजाबाद। श्री बांकेबिहारी मंदिर के महंत पंडित मुन्नालाल शास्त्री ने कहा कि भगवान गणेश का पूजन का शुभ मुहुर्त सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक रहेगा। लाभ व अमृत की चौघड़ियां सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक रहेेंगी, इस कारण इसी समय में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना विधि विधान से करें।

गणेश महोत्सव, मोहर्रम और जैन समाज के पर्यूषण महापर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस फोर्स अलर्ट कर दिया है। सभी आयोजकों के साथ थानेवार बैठक कर ली गई है,। देर रात तक संबंधित थानों का फोर्स व चौकी प्रभारी संबंधित पंडालों का निरीक्षण करेंगे।
राजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed