फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार से डेढ़ घंटे ठप रही ओपीडी

डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार से डेढ़ घंटे ठप रही ओपीडी

Sat, 25 Aug 2018 11:22 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार से डेढ़ घंटे ठप रही ओपीडी
मैनपुरी। जिला अस्पताल में डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ अभद्रता के बाद डॉक्टरों ने ओपीडी कार्य का बहिष्कार कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक मरीज उपचार के लिए भटकते रहे। सीएमओ सीएमएस के साथ कोतवाली पहुंचे और डॉक्टरों का दबाव देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद डॉक्टर काम पर वापस लौटे।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी कर रहीं ईएमओ डॉ. आकांक्षा सिंह और फार्मासिस्ट डॉ. शिवदत्त कुमार के साथ अस्पताल पहुंचे सपा जिला सचिव विश्वनाथ प्रजापति ने अभद्रता कर दी थी। डॉ. आकांक्षा सिंह ने शुक्रवार की रात ही आरोपी विश्वनाथ प्रजापति के विरुद्ध फार्मासिस्ट के साथ मारपीट करने। डॉक्टर के साथ गाली गलौज कर सरकारी कार्य बाधित करने की तहरीर दी थी। शनिवार को सुबह आठ बजे जैसे ही अस्पताल खुला डॉक्टरों ने ओपीडी कार्य का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एके पांडेय, सीएमएस डॉ. आरके सागर के साथ बड़ी संख्या में डॉक्टर और कर्मचारी कोतवाली पहुंच गए। डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। सीएमओ और सीएमएस के सामने ही आरोपी के विरुद्ध धारा 332, 353 और 504 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद डॉक्टर काम पर वापस लौटे। डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार के चलते शनिवार को सुबह आठ बजे से 9:30 बजे तक ओपीडी में आने वाले सैकड़ों मरीज उपचार के लिए भटकते रहे। कार्य बहिष्कार की जानकारी मिलते ही मरीजों ने प्राइवेट डॉक्टरों के यहां जाकर उपचार लिया। 9:30 बजे के बाद ओपीडी का कार्य शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी। पुलिस ने दोपहर बाद आरोपी विश्वनाथ प्रजापति को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। जिला अस्पताल में पुलिस हिरासत में मेडिकल करा रहे विश्वनाथ प्रजापति का कहना था कि उसने केवल डॉक्टर से यह पूंछ लिया कि जिला अस्पताल में सीरींज क्यों नहीं है। बस इसी बात पर उसे झूठा फंसाया गया। उसने कोई गाली गलौज या मारपीट नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed