{"_id":"5b803a4942c79246353bb57c","slug":"161535130185-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव: प्रधान पद को आज डाले जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव: प्रधान पद को आज डाले जाएंगे वोट
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
by-election
कासगंज। सोरों की ग्राम पंचायत गुरहना लुहर्रा में प्रधान के रिक्त पद के लिए शनिवार को वोट डाले जांएगे। मतदान के लिए सोरों विकास खंड कार्यालय परिसर से तीन पोलिंग पर्टियों को कड़ी सुरक्षा में मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
ग्राम पंचायत के उपचुनाव के लिए सरोज कुमारी, विद्या देवी, रेखा देवी, रिजवाना, ममता देवी, प्रीति, रिंकी, जयमंती देवी, गुड्डो देवी, कमलेश कुमारी, उमादेवी चुनाव मैदान में है। मतदान के लिए तन बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर 1589 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान के लिए तीन पोलिंग पार्टियां बनाई गई। पोलिंग पार्टियां सोरों विकास खंड कार्यालय से रवाना हुई। पोलिंग पार्टियों को मतपत्र, मतपेटिका, स्टेशनरी सहित अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि उपचुनाव के लिए पहले 17 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई थी। पोलिंग पार्टियां भी रवाना हो चुकी थी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन हो जाने से चुनाव स्थगित कर दिए गए। चुनाव के लिए 21 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई। इसके बाद चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। चुनाव के लिए 25 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत श्रवण कुमार ने बताया कि मतदान के लिए पुलिस के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। 28 अगस्त को मतगणना कराई जाएगी।