{"_id":"5b78214942c792464e17613a","slug":"161534599497-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को पहले उल्टा लटकाकर पीटा फिर करंट लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक को पहले उल्टा लटकाकर पीटा फिर करंट लगाया
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल(मैनपुरी)। सुभाष गेट निवासी एक दलित बालक पर चोरी का आरोप लगाते हुए पहले उसे उल्टा लटकाकर पीटा फिर करंट लगाया। पीड़ित मां बालक को लेकर थाने न्याय की गुहार के लिए पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। उधर, वारदात के बाद दुकानदार मौके से भाग गया है।
थाना करहल के मोहल्ला बाग वृृृंदावन निवासी 13 वर्षीय दलित बालक जितेंद्र सुभाष गेट स्थित मोहम्मद असलम की दुकान पर काम करता था। कुछ दिन पहले उसे स्कूल न आने पर डांट मिली। इसके बाद वह तीन दिन से रोजाना स्कूल जाने लगा। लगातार तीन दिनों तक जितेंद्र जब दुकान पर नहीं पहुंचा तो दुकानदार को उस पर चोरी कर ले जाने का शक हुआ। आरोप है कि शनिवार की सुबह वह किशोर के घर पहुंचा और उसे दुकान पर ले गया।
आरोप है कि दुकान पर ले जाकर उसे रस्सी से पैर बांध कर उल्टा लटका दिया। इसके बाद तार से उसकी बेरहमी से पिटाई की। दलित किशोर बचाने के लिए चीखता रहा लेकिन उसकी आवाज दुकान के बाहर नहीं पहुंच सकी। परिजनों को आरोप है कि पिटाई के दौरान दुकानदार ने किशोर को करंट भी लगाया। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। मारपीट के बाद घायल किशोर घर पहुंचा तो परिजन हालत देखकर दंग रह गए। किशोर ने परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी होने पर परिजन थाने पहुंचे और आरोपी दुकानदार के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।