{"_id":"5b1be6454f1c1bda6e8b729a","slug":"161528555077-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलहटी और वृंदावन परिक्रमा में गूंजेंगे राधे-राधे के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलहटी और वृंदावन परिक्रमा में गूंजेंगे राधे-राधे के जयकारे
Updated Sat, 09 Jun 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अब जल्द ही गोवर्धन की तलहटी के साथ वृंदावन की परिक्रमा में भी राधे के नाम की स्वर लहरियों के बीच भक्त परिक्रमा करते नजर आएंगे। ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने सप्तकोसीय परिक्रमा गोवर्धन और तीन कोसीय परिक्रमा वृंदावन में साउंड सिस्टम के प्रस्ताव शासन ने स्वीकृति दे दी है।
तीर्थ विकास परिषद की प्लानिंग हैं कि गोवर्धन में गिर्राज महाराज की परिक्रमा करने वाले भक्त राधा-कृष्ण की भक्ति भाव में डूबते हुए परिक्रमा करें। कुछ ऐसी ही सोच बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन की तीन कोसीय परिक्रमा को लेकर भी बनाई गई है।
इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने 4.09 करोड़ का प्रस्ताव शासन को दिया है। इससे विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में सीसीटीवी कैमरों के साथ साउंड सिस्टम लगेगा। इनकी लाइनों को आरसीसी पाइप लाइन के माध्यम से अंडर ग्राउंड किया जाएगा।
विज्ञापन
वृंदावन में परिक्रमा मार्ग को नई शक्ल देने के साथ ही यहां भी साउंड सिस्टम लगेगा। इस पर करीब 18.93 करोड़ खर्च होंगे। इस प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।