फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गुजरात और यूपी पुलिस के विवाद में उलझी क्षेत्र पंचायत और उनके परिवार की सुरक्षा

गुजरात और यूपी पुलिस के विवाद में उलझी क्षेत्र पंचायत और उनके परिवार की सुरक्षा

Wed, 23 May 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
गुजरात और यूपी पुलिस के विवाद में उलझी क्षेत्र पंचायत और उनके परिवार की सुरक्षा
UP POLICE - फोटो : SELF
कासगंज। भाजपा के ढोलना क्षेत्र के तैयवपुर सुजातगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्य से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा गुजरात और उत्तर प्रदेश पुलिस के विवाद में उलझ गया है। विवाद के चलते उनका परिवार दहशत में हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत संदस्य देवेद्र राजपूत तैयवपुर सुजातगंज से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए है। उन्होंने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद में स्क्रैप का कारोबार भी कर रखा है। उनके माता पिता, भाई बहन और परिवार के अन्य सदस्य गांव में रहते हैं।
विज्ञापन


वह क्षेत्र पंचायत सदस्य होने के नाते गांव में आते रहते हैं। 19 मई से दुबई से अली बाबा बुद्ध नाम से उनके व्हाट्सएप नंबर पर 10 लाख रुपये की धनराशि की मांग की जा रही है। तीन दिन में धन न देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मामले को न तो गुजरात पुलिस गंभीरता से ले रही है और न ही ढोलना थाना पुलिस। अभी तक उनकी प्राथमिकी तक दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस की उदासीनता से उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा खतरे में है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बताया कि मामले की तहरीर उन्होंने गुजरात पुलिस को दी तो वहां से मामला उत्तर प्रदेश से जुड़ा होने की बात कहकर टाल दिया गया।

इसके बाद उन्होंने अपने भाई के माध्यम से ढोलना थाने में मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर थाना पुलिस को भेजी, लेकिन पुलिस ने न तो मामला दर्ज किया और न ही सुरक्षा के लिए ही कोई इंतजाम किए हैं। उन्होंने धमकी मिलने वाले नंबर को ब्लॉक कर दिया है।


उन्होंने फिल्हाल सुरक्षा की दृष्टि से गुजरात छोड़ दिया है और वह दूसरे राज्य में रह रहे हैं। उनको परिवार की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है। थाना प्रभारी का कहना है रंगदारी मांगने की धमकी गुजरात में रहते समय आई है। ऐसे में वहां की पुलिस कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed