{"_id":"5b042b614f1c1bd3408b7010","slug":"161526999905-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के हमले से 80 वर्षीय वृद्धा का कूल्हा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के हमले से 80 वर्षीय वृद्धा का कूल्हा टूटा
Updated Tue, 22 May 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
बंदर
- फोटो : डैमो
मथुरा। द्वारिकाधीश भगवान के दर्शन करके लौट रही 80 वर्षीय वृद्धा पर बंदरों ने हमला कर दिया। हमले से गिरी वृद्धा की कूल्हे की हड्डी टूट गई है । वृद्धा को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महौली की पौर चौबिया पाड़ा निवासी 80 वर्षीय कमला देवी सोमवार सुबह द्वारिकाधीश मंदिर में राजभोग की आरती करने र्गइं थीं। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे जब वह लौट रही थी तभी गूजर हट्टा क्षेत्र में दसभुजी गणेश मंदिर के पास बंदरों ने उनके चश्मे पर झपट्टा मारा।
चश्मा उतारने में असफल रहे बंदरों ने वृद्धा पर हमला बोल दिया जिससे वह गिर गई और उनकी कूल्हे की हड्डी टूट गई। स्थानीय लोगों ने बंदरों को किसी तरह भगा कर वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों की अधिक संख्या लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुुई है।
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चार दिन पूर्व इसे लेकर एक व्यक्ति ने होलीगेट पर धरना भी दिया था। जिसे संयुक्त नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई है।