{"_id":"5aeda4c74f1c1b57098b8322","slug":"161525523655-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञों की मदद से 100 स्कूलों की सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञों की मदद से 100 स्कूलों की सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था
Updated Sat, 05 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों की बदहाल शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बीएसए ने निम्न शिक्षा स्तर वाले 100 स्कूलों की सूची तैयार करने के निर्देश खंड शिक्षाधिकारियों को दिए हैं। इन स्कूलों में तीन महीने के अंदर शिक्षा का स्तर सुधारने का निर्णय लिया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए स्कूलों को शिक्षण के अनुसार ए,बी और सी श्रेणी में विभाजित किया है। सी श्रेणी वाले स्कूलों की शिक्षा का स्तर बहुत ही निम्न है। जनपद में सी श्रेणी वाले स्कूलों की अधिकता है। इसके चलते बीएसए विजय प्रताप सिंह ने सी श्रेणी के स्कूलों का स्तर सुधारने का निर्णय लिया है।
प्रथम चरण में नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम तीन महीनों में 100 स्कूलों का चयन किया जाएगा। निम्न शिक्षा स्तर वाले इन स्कूलों की सूची तैयार करने के लिए बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बीएसए विजय प्रताप सिंह के अनुसार निम्न शिक्षा स्तर वाले स्कूलों की हर सप्ताह मॉनीटरिंग कराई जाएगी। प्रत्येक सप्ताह यहां एबीआरसी की टीम भेजी जाएगी जो शिक्षकों को शिक्षण कार्य में सुधार के लिए प्रेरित करेगी।