फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अगर कम हैं नंबर, तो नहीं पालें तनाव, करें ये काम

अगर कम हैं नंबर, तो नहीं पालें तनाव, करें ये काम

Mon, 30 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अगर कम हैं नंबर, तो नहीं पालें तनाव, करें ये काम
एटा। यूपी बोर्ड दसवीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आ चुका है। अगर आपके अंक कम भी हैं या रिजल्ट खराब भी है, तो ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है। तनाव से आपको नुकसान ही होगा। अभिभावक भी बच्चों पर रिजल्ट को लेकर ज्यादा दबाव न बनाएं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद जिन छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है जाहिर है वह इस वक्त काफी परेशान होंगे। उन्हें अपने करियर का डर सता रहा होगा। काउंसलर्स कहते हैं कि करियर के इस अहम पड़ाव पर बेहद संयम के साथ काम लेना चाहिए।
विज्ञापन


इस समय माता-पिता की भूमिका बेहद अहम होती है। काउंसलर वीरेंद्र चौहान कहते हैं कि बोर्ड रिजल्ट करियर की दिशा तय नहीं करते। पांच साल बाद आपके 12वीं बोर्ड परीक्षा अंक नहीं देखे जाएंगे, बल्कि यह पूछा जाता है कि 12वीं के बाद क्या किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परामर्श केंद्र की काउंसलर डा. श्यामलता वेद कहती हैं कि अभिभावक परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने पर अपने बच्चे की तुलना आसपास के बच्चों से न करें। अपने बच्चे को और हतोत्साहित और निराश करना गलत है। उसे नीचा न दिखाएं। इ

ससे बच्चे का आत्मविश्वास का स्तर घटता है। ऐसी स्थिति में उन्हें समझाएं कि एक असफलता करियर का फैसला नहीं कर सकती। भविष्य की ओर देखें।

इन बातों का रखें ध्यान
- तनाव से दूर रहने के लिए ध्यान और योग करें।
- अपने प्रदर्शन को लेकर ज्यादा न सोचें। पास होने की खुशी मनाएं। डर को अपने दिल से निकाल दें।
-अपने पसंदीदा काम करें।
- कहीं घूमने जा सकते हैं. खुद को किसी न किसी एक्टिविटी में बिजी रखें।
- अभिभावक बच्चों को आजादी दें। उसके साथ अच्छा व्यवहार करें। सकारात्मक रूख अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed