{"_id":"5ad78ced4f1c1b9f098b5433","slug":"161524075757-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से सात घरों में लगी आग, दो महिलाएं झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से सात घरों में लगी आग, दो महिलाएं झुलसीं
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/जसराना। तहसील क्षेत्र के गांव नगला स्वामी ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से कई घरों में आग लग गई। ग्रामीण दमकल को फोन लगाते रहे लेकिन नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने अपने प्रयासों से आग पर काबू पाया। दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। सूचना पर विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मदद का आश्वासन दिया।
थाना एका क्षेत्र के गांव नगला स्वामी में गांव में होकर हाईटेंशन लाइन है। गांव में विद्युत देने के लिए ट्रांसफार्मर गांव के अंदर लगा हुआ है। बुधवार दोपहर ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी से ट्रांसफार्मर के नीचे रखी भूसे की बुर्जी से आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटें देख गांव में हड़कंप मच गया। जब तक लोग आग बुझा पाते एक के बाद एक कर सात घरों में आग लग गई। मकान वाले किसी तरह से अपने पशुओं को खोलकर ले गए।
छप्पर के नीचे लेटी 51 वर्ष की अतरप्यारी पत्नी प्रेमपाल आग से झुलसने के कारण चीखने लगी। उसे बचाने के चक्कर में पुत्रवधू धनदेवी भी गंभीर रूप से झुलस गई। आग की चपेट में आकर रामरतन के साथ अतवीर की भैंस झुलसने से घायल हो गए। गांव के हरीशंकर, अर्जुन सिंह, छोटेलाल, प्रेमपाल, भगवान सिंह, बालकिशन का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिकोहाबाद, टूंडला एवं एटा दमकल को फोन किया लेकिन नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने अपने प्रयासों से ही आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शिकोहाबाद निवासी अमन कुमारी फरीदा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं। उनकी कार को सिंहपुर में पढ़ाने वाले पूरन सिंह चला रहे थे। दोनों स्कूल से लौट रहे थे, जैसे ही कार नगला बरेली के पास पहुंची अचानक आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटें देख दोनों लोग कार से उतर गए।
वहीं आग ने पास ही रखी भूसे की बुर्जी एवं कंडों को अपनी चपेट में ले लिया। आग का दायरा बढ़ा तो लहसुन में भी आग लग गई। सूचना पर दमकल पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण गिरंद सिंह, गुलाब सिंह, मानपाल, रक्षपाल, रमेश का भूसा एवं कंडा के साथ हरदयाल, बीरबल एवं संजू का लहसुन जलकर राख हो गया।