फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   कारखाने बंद होने से बेरोजगार हो गए सैकड़ों मजदूर

कारखाने बंद होने से बेरोजगार हो गए सैकड़ों मजदूर

Tue, 17 Apr 2018 08:26 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
कारखाने बंद होने से बेरोजगार हो गए सैकड़ों मजदूर
ngt - फोटो : ngt
मथुरा। एनजीटी के आदेश के बाद प्रशासन ने शहर के बीच चल रहे ढोल, निकिल प्लांट, बाइब्रेटर (पालिश कारखाने) का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया गया। इसके चलते सैंकड़ों मजदूरों की रोजी रोटी बंद हो गई है।
विज्ञापन


सराफा भवन में आयोजित बैठक में श्रीसराफा कमेटी के महामंत्री योगेश जौली ने कहा कि ढोल, निकिल, बाइब्रेटर जैसे कुटीर उद्योगों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटे गए हैं। इसके चलते इन उद्योगों पर संकट आ गया है। इन इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों का तर्क है कि कारखानों से निकलने वाले रसायन को ट्रीटमेंट प्लांट के द्वारा शोधित किया जाता है।
विज्ञापन


सरकार अगर शहर से बाहर उद्योगों को शिफ्ट कराना चाह रही है तो उसके लिए स्थान, व्यापारी की सुरक्षा का इंतजाम करे। बैठक की अध्यक्ष बनवारी लाल गर्ग ने की। इस अवसर पर अजय मास्टर, वीरेंद्र चौधरी,नितिन बृजवासी, विपुल पारिक, दिनेश अग्रवाल, मुरारीलाल, शेखर अग्रवाल, अनिल, कंहैया दास, मानिक पाल, गिर्राज, गोबिंद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed