फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित करने के विरोध में भाजपा का धरना

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित करने के विरोध में भाजपा का धरना

Thu, 12 Apr 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित करने के विरोध में भाजपा का  धरना
फिरोजाबाद। विपक्षी दलों द्वारा राज्यसभा एवं लोकसभा की कार्यवाही बाधित करने के विरोध में गुरुवार को भाजपा ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया। नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपाई जिला मुख्यालय पर धरना देने पहुंचे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए भाजपा नेताओं ने अपने भाषणों में सर्जिकल स्ट्राइक, भ्रष्टाचार, विपक्षी एकता एवं जनहित के मुद्दों का सहारा लेकर कांग्रेस, सपा और बसपा नेताओं पर निशाना साधा। भाजपा सांसद अनिल अग्रवाल ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से भागने का आरोप लगाया। मेयर नूतन राठौर एवं पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल जनहित और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चर्चा करने की जगह हंगामा कर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा और बसपा की खिंचाई की। सदर विधायक मनीष असीजा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ विपक्षी दलों की साजिश नाकाम करने की बात कही। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने कहा अन्य सरकारें विकास कार्यों में भाजपा से कई कोस दूर हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के सम्मान की बात उठी। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि बताते हुए ख्याल रखने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा एवं महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता और संचालन अविनाश भोले ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना स्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मी नरायन यादव, अरविंद्र पचौरी, शिवमोहन श्रोतिय, पूर्व विधायक रामवीर ङ्क्षसह यादव, रामनरेश कटारा, जसराना नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, सिरसागंज पालिकाध्यक्ष सोनी शिवहरे, पूर्व विधायक मोहन देव शंखवार, डा. अखिलेश शर्मा, वीरेंद्र सुमन, एलबी पाठक, सुनील मिश्रा, महेश राजपूत, अंकित तिवारी, देवेश भारद्वाज, संजय मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, अखिलेश शर्मा, राधेश्याम यादव, गम्मा पंडित, वृंदावनलाल गुप्ता मौजूद रहे।


धरना प्रदर्शन में भाग लेने आए राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि विपक्षी दल जनहित से जुडे़ प्रस्तावों और भ्रष्टाचार से जुडे़ मामलों में खुद की पोल खुलने के डर से राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा कर कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकसभा उपचुनाव में अति आत्मविश्वास से भाजपा प्रत्याशियों की हार हुई। सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होने वाला। कार्यकर्ताओं के सम्मान के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की शिकायतों और सुझावों के प्रति भाजपा नेतृत्व पूरी तरह संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed