{"_id":"5acb761d4f1c1be56b8b49b5","slug":"161523283485-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद न होने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद न होने पर किसानों का हंगामा
Updated Mon, 09 Apr 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
अनाज
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। गेहूं खरीद केंद्र पर खरीद न होने पर किसानों ने सोमवार को जमकर हंगामा काटा। सुबह बारिश होने से क्रय केंद्रों पर पड़ा किसानों का गेहूं भीग गया। इससे किसानों को गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य 100 रुपये प्रति क्विंटल कम रेट पर मंडी में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
प्रदेश सरकार ने इस बार किसानों को उनकी रबी की फसल के गेहूं का उचित मूल्य देने के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1735 रुपये क्विंटल घोषित किया है। गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके, इसके लिए किसानों का पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
मंडी परिसर में स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र पर किसानों का नंबर नहीं आ पा रहा है, इससे काफी किसानों के गेहूं के ढेर लगे हुए हैं। सोमवार की सुबह बारिश होने से वहां पड़ी गेहूं की ढेरी भीग गईं, इससे किसान आक्रोशित हो उठे। केंद्र पर दोपहर में एक बजे तौलाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन
किसानों का आरोप है कि जब अपने गेहूं को क्रय केंद्र पर बेचने के लिए पहुंचते हैं तो कहीं क्रय केंद्र संचालक स्टाफ नहीं होने तो कहीं तौल के लिए कांटा बांट, लेबर न होने का बहाना बनाकर चलता किया जा रहा है जिससे मजबूरी में गेहूं को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कृषि मंडी में बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
तीन दिन से क्रय केंद्र पर गेहूं पड़ा हुआ है, लेकिन अभी तक गेहूं की तौलाई नहीं हो सकी। सोमवार की सुबह हुई बरसात के बाद उनका गेहूं भीग गया, अब नमी का बहाना बनाकर लौटा देंगे।
- सुंदर सिंह, हुसैनी
गेहूं क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का आलम है। कई दिनों से गेहूं की तौलाई नहीं हो सकी। क्रय केंद्र संचालकों को बहाना मिल गया है कि गेहूं भीग गया है, मानकों के विपरीत है इसलिए उनकी गेहूं की तौलाई नहीं होगी।
-महेश चौधरी, तांगडा, कोसीकलां
क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं की शिकायतें मिल रही है। किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य मिलें, इसके लिए वे हर संभव प्रयास करगें। केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाएगा।
-डा.राजेन्द्र पेंसिया, एसडीएम।
क्रय केंद्र पर दो दिन से तुले दस हजार बोरा गेहूं को उतरवाने के लिए एफसीआई गोदाम में गया था। केंद्र सुबह से खुला हुआ था, नमी जांचने के बाद तौलाई शुरू कराई गई।
-भारत, एसएमआई, खाद्य एवं रसद विभाग।