{"_id":"5ac4e07f4f1c1bc7618b566c","slug":"161522851967-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो वालों ने काटा हंगामा, परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो वालों ने काटा हंगामा, परेशान रहे लोग
Updated Wed, 04 Apr 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगर निगम के पार्किंग शुल्क के खिलाफ टेंपो चालकों ने जमकर हंगामा काटा। खास बात यह है कि पुलिस के सामने यह लोग, लोगों से दुर्व्यवहार करते रहे मगर किसी ने कार्रवाई नहीं की। दोपहर तक संचालन भी ठप रखा। डीएम से आश्वासन मिलने के बाद ही आटो का संचालन शुरू हो पाया।
नगर निगम पार्किंग शुल्क की एवज में पहले तो 10 रुपये वसूलता था, पर अब 30 रुपये वसूले जाने से टेंपो चालकों में आक्रोश पनप गया है। टेंपो चालकों ने एकत्रित होकर बुधवार को जमकर हंगामा किया। महानगर के भूतेश्वर तिराहा, नया बस अड्डा और डीगगेट पर जाम लगाया।
सड़कों पर सवारियां भर रहे टेंपो और आटो में से जबरन सवारियां उतरवा दी गईं। आंदोलनकारी टेंपो चालकों ने सवारियां ले जा रहे आटो और टेंपो चालक से अभद्रता भी कर डाली। महानगर में हंगामे के बाद टेंपो चालक एकत्रित होकर एसएसपी आवास के सामने पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन करते हुए हो रहे अन्याय से निजात दिलाने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट बसंत अग्रवाल और कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने टेंपो चालकों को समझाया। टेंपो चालकों ने मांगपत्र सौंपा है। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि नगर निगम और टेंपो चालकों की मीटिंग में परेशानी को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
टेंपो चालकों की गुंडई, पुलिस बनी तमाशबीन
टेंपो चालकों की खुली गुंडई से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ टेंपो और आटो सवारियां ले जा रहे थे तो हंगामा काट रहे टेंपो चालकों ने नहीं चलने दिए। इनमें टेंपो और आटो में सवार लोगों को उतरवाया गया, जिसके चलते लोगों को काफी दूर तक पैदल चलना पड़ा। इन टेंपो चालकों की हरकतों को रोकने की बजाए पुलिस केवल तमाशबीन बनी रही। लोग पुलिस की हीलाहवाली को भी कोसते दिखे।