{"_id":"5aa7d7fa4f1c1bb9758b5246","slug":"161520949242-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैभव और प्रशांत की जोड़ी ने बैडमिंटन ट्राफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैभव और प्रशांत की जोड़ी ने बैडमिंटन ट्राफी पर किया कब्जा
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
मेला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। श्री देवी मेला और ग्राम सुधार प्रदर्शनी के सहयोग से नगर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के एकल मुकाबले में वैभव खत्री, डबल्स में वैभव और प्रशांत की जोड़ी ने जीत दर्ज की।
एकल वर्ग का फाइनल मुकाबला वैभव खत्री और खुशाल महेश्वरी के बीच खेला गया जिसमें वैभव खत्री ने तीन सेटों के मुकाबले में 18-21, 21-17, 21-17 से जीत हासिल की। वहीं डबल्स का फाइनल मुकाबला वैभव-प्रशांत तथा पीपी चौहान- रोहित की बीच हुआ। इसमें वैभव और प्रशांत की जोड़ी ने 21-19, 21-17 से जीत हासिल की।
मुख्य अतिथि डीएम प्रदीप कुमार ने विजेताओं को ट्राफी दी और इसी तरह बेहतर प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी सफलता हासिल नहीं कर सके उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम संयोजक पीपी चौहान ने अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह, आलोक गुप्ता, रोहित अग्रवाल, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।