फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   जिला पंचायत सदस्य सहित 12 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

जिला पंचायत सदस्य सहित 12 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Mar 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य सहित 12 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
up police - फोटो : अमर उजाला
टूंडला। पचोखरा पशुहाट की रिजर्व भूमि का बैनामा कराने वाले पशुहाट स्वामी व जिला पंचायत सदस्य एवं बैनामा करने वाले अन्य सहित 12 लोगों के विरुद्ध थाना पचोखरा में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पचोखरा की शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मच गया है।

ग्राम पंचायत पचोखरा के प्रधान किशनलाल ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत पचोखरा की भूमि गाटा संख्या 832, 835, 836 व 837 राजस्व अभिलेखों में मेला पशुहाट के लिए रिजर्व है। इसकी पैमाइश तहसील टीम ने विगत 12 फरवरी को ही की है। इस भूमि पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन


उक्त लोगों ने भूमि को दो भागों में रजिस्ट्री कर बेच दिया है। एक भाग में माईचरन, देवकी प्रसाद, सोवरन सिंह, चरन सिंह व वीरेंद्र सिंह निवासी श्रीनगर ने हरिओम आदि को विगत 28 मई 2008 को बेच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगत नगरायन ने अपने भतीजे ब्रजेश उपाध्याय निवासी बुर्ज साठी, पचोखरा को बेच दिया है। यह बैनामा विगत तीन मार्च 2008 को किया गया है। आरोप है कि तहसील की मिली भगत से यह पूरा खेल हुआ है।

मामले में आरोप सही पाए जाने पर जिलाधिकारी के आदेश पर जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश उपाध्याय निवासी बुर्ज साठी, पचोखरा हरिओम निवासी फिरोजाबाद के अलावा माईचरन, देवीचरन, सोवरन सिंह, वीरेंद्र सिंह, उमेश पाराशर सभी निवासी श्रीनगर पचोखरा, जगत नरायन, कृष्ण गोपाल निवासी बुर्ज साठी, पचोखरा, बैनामा लेखक सत्यप्रकाश तहसील टूंडला व प्रदीप शर्मा निवासी अधैत बिल्डिंग, टूंडला के विरुद्ध कूटरचित तरीके से बैनामा कराए जाने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।


मामले में जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश उपाध्याय का कहना है कि पूरा मामला राजनीतिक द्वेष भावना से प्रेरित है। उन्हें व उनके चाचा जगत नरायन उपाध्याय को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। पूर्व में भी इस तरह की शिकायतें हुई हैं, जिनकी जांच में वे निर्दोष साबित हुए हैं। वहीं थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed