{"_id":"5a8da9364f1c1bb2208ba781","slug":"161519233334-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के घर में घुुसकर लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के घर में घुुसकर लाखों की लूट
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
मोहल्ला मोहन गली कायस्थान में मंगलवार देर रात बदमाशों ने ठेकेदार के घर में घुसकर मारपीट करने के बाद लाखों रुपये की नगदी आभूषण लूट लिए। लूट की वारदात से घर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामाला दर्ज कर लिया है।
गंगा प्रसाद वर्मा निवासी मोहल्ला मोहन गली कायस्थान पीडब्लूडी में ठेकेदारी करते हैं। रात के समय दो बदमाश मिठाई का डिब्बा लेकर उनके घर पर पहुंचे। बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया, जैसे ही उनकी पत्नी कुसुमा देवी ने दरवाजा खोला बदमाशों ने उनको मिठाई का डिब्बा दिया। जब वे मिठाई के बारे में जानकारी करने लगी तभी दोनो बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया और अंदर प्रवेश कर लिया। उनके पीछे दो अन्य साथी भी घर के अंदर घुस गए। बदमाशों ने दंपति के साथ मारपीट कर घर में रखी 2.50 लाख की नगदी के अलावा करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण भी लूट लिए। बदमाशों ने पत्नी के गले से जंजीर व टॉप्स भी उतार लिए। बदमाश मोबाइल व अन्य कागजात भी ले गए। इसके बाद दंपति ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को जब लूट की वारदात के बारे में पता लगा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की आसपास तलाश भी की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।