{"_id":"5a7361c54f1c1b82268b7ae8","slug":"161517511109-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय में जड़ा ताला
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/जसराना। गांव उतरारा के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों के देरी से आने से परेशान ग्रामीणों ने प्रधान से शिकायत की। प्रधान ने विद्यालय गेट पर ताला लगा दिया। देरी से आई अध्यापिका को ताला लग मिला तो वो आग बबूला हो गई। प्रधान ने ग्रामीणों संग एसडीएम से शिकायत की है।
उतरारा में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय एक परिसर में हैं। विद्यालयों में कई अध्यापक देरी से आते हैं। अध्यापकों के देरी से आने पर शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। ग्रामीणों के समझाने पर जब शिक्षक नहीं माने तो ग्राम प्रधान परवेंद्र सिंह से शिकायत की। ग्राम प्रधान ने दिसंबर में अध्यापकों को समय से विद्यालय आने की हिदायत दी, लेकिन कोई बदलाव नहीं आया।
गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रधान को बताया कि दस बजे तक स्कूल में अध्यापक नहीं आए। इस पर प्रधान परवेंद्र सिंह ने 10.15 बजे विद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। देरी से पहुंची एक अध्यापिका ताला लगा देख आग बबूला हो गई। उसने ग्रामीणों को हड़काते हुए ग्राम प्रधान से अभद्रता शुरु कर दी।
विज्ञापन
अध्यापिका के व्यवहार से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रधान के संग एसडीएम जसराना से अध्यापिका के खिलाफ शिकायत की है। अरुण यादव, विजय कुमार, पुष्पेंद्र, भवी चंद्र, सुमन यादव, विनीता यादव, अमन यादव, मोहित कुमार, नवल यादव, विवके कुमार, राजेश कुमार, जाकिर हुसैन, रवेंद्र सिंह, भमर सिंह मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामदत्त ने कहा कि प्रधान ने विद्यालय में ताला लगाया था।