{"_id":"5a57a7134f1c1b6b188b4657","slug":"161515693843-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा शासन में मिले कन्या विद्याधन की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा शासन में मिले कन्या विद्याधन की होगी जांच
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
pen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अखिलेश सरकार के दौरान छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रदान किए गए कन्या विद्या धन वितरण कार्यक्रम की जांच की जाएगी। इसकी जानकारी होते ही विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अखिलेश सरकार में जनपद में चार वर्ष में 19.56 करोड़ की धनराशि का वितरण किया गया था। इस संबंध में शासन से पत्र डीआईओएस कार्यालय को भेज दिया गया है। पत्र प्राप्त होते ही कार्यालय में पिछले रिकार्ड की छानबीन शुरू कर दी गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गरीब परिवार की छात्राओं को उच्च शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए इसके लिए कन्या विद्याधन योजना का शुभारंभ किया था। योजना के तहत पात्र छात्राओं को 30 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की। इसका लाभ इंटर पास छात्राओं को दिया जाता था। भाजपा सरकार में फिलहाल इस योजना को बंद कर दिया गया है।
वहीं सपा सरकार के दौरान कन्या विद्याधन योजना के तहत वितरित की गई धनराशि की जांच के निर्देश दिए हैं। शासन द्वारा भेजे गए पत्र में छात्राओं की जातिवार स्थिति मांगी गई है। शासन से पत्र प्राप्त होने के बाद डीआईओएस कार्यालय में जांच का कार्य शुरू कर दिया गया है। सपा सरकार में जनपद में 6522 छात्राओं को 19.56 करोड़ की धनराशि का वितरण किया गया था।
विज्ञापन
किस सत्र में कितनी धनराशि हुई वितरित
वर्ष लाभार्थी
2014 3420
2015 984
2016 1122
2017 996
कोट
जांच के संबंध में जानकारी मिली है। हालांकि अभी कोई लिखित पत्र जारी नहीं किया गया है। लेकिन जांच के लिए संबंधित पटल सहायक को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। कभी भी पत्र पहुंचने की संभावना है। कुछ जनपदों में पत्र पहुंच भी चुके हैं।
जीएस राजपूत, डीआईओएस मैनपुरी