{"_id":"5a50cfc54f1c1b5c0c8b706d","slug":"161515245509-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली तक पहुंचा मथुरा को एनसीआर में शामिल करने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली तक पहुंचा मथुरा को एनसीआर में शामिल करने का प्रस्ताव
Updated Sat, 06 Jan 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली मथुरा को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा बनाने का फैसला अब दिल्ली में होगा। इस आशय के सांसद हेमामालिनी के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने दिल्ली भेज दिया है।
मथुरा को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल करने की मांग बहुत पुरानी है। इसके लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसमें राजनीतिक और प्रशासनिक कोशिश हो रही हैं। मथुरा के पक्ष में दलील दी गई हैं कि दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-2 और यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ा होने के कारण यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नजदीक है। राजस्थान और हरियाणा राज्य की सीमा पर स्थित है। रेल यातायात की दृष्टि से भी मथुरा संपूर्ण उत्तर भारत से जुड़ा हुआ है।
उपरोक्त स्थितियों का संज्ञान लेते हुए पिछले दिनों सांसद हेमामालिनी ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देते हुए मथुरा को एनसीआर में शामिल कराने की संस्तुति करने की अपील की थी। इस पर अमल करते हुए सांसद का उपरोक्त प्रस्ताव दिल्ली भेज दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए आवास एवं शहरी नियोजन के विशेष सचिव राजेश कुमार पांडेय ने सांसद हेमामालिनी को अवगत कराया है कि मथुरा को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल करने संबंधी पत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड के सचिव को भेज दिया है।