{"_id":"5a4d182f4f1c1b9b518b4c82","slug":"161515001903-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की बेचने वालों के चंगुल में फंसी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की बेचने वालों के चंगुल में फंसी किशोरी
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
women
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता-पुत्र किशोरी को डॉक्टर के यहां तक कहकर ले। किशोरी के न लौटने पर उसके पिता ने जब पता किया तो पता चला कि किशोरी लड़कियों को बेचने वालों के चंगुल में फंस गई है। पिता ने थाने में तहरीर देकर पता लगाने की मांग की। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर गांव के ही पिता-पुत्र का आना-जाना रहता था। बीते 30 दिसंबर को आरोपी पिता-पुत्र घर आए। इसी बीच आरोपी पिता ने पुत्र की बीमार होने और आसपास डॉक्टर के होने की बात पूछी। साथ ही डॉक्टर के यहां तक चलने की बात की। इस पर किशोरी के पिता ने किशोरी को उसके साथ भेज दिया। इसके बाद से किशोरी घर वापस नहीं लौटी। परिवारीजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। किशोरी को ले जाने वाले आरोपी भी नहीं मिले।
जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी किशोरी को गांव औडेंय मंडल निवासी एक आरोपी के यहां ले गए हैं, जो कि लड़कियों को बहला फुसलाकर उन्हें बेचने का काम करता है। लड़कियों को बेचने वालों के चंगुल में पुत्री के फंसे होने की जानकारी होने के बाद परिवारीजन घबरा गए। थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। वहीं इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है मामला संदिग्ध है जांच की जा रही है।