फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   37 लाख की गैर प्रांतीय शराब बरामद

37 लाख की गैर प्रांतीय शराब बरामद

Sun, 24 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
37 लाख की गैर प्रांतीय शराब बरामद
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
एटा। पिलुआ थाना पुलिस ने मुठभेड़ कर तीन आरोपियों को 37 लाख रुपये की गैर प्रांतीय शराब सहित गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक ट्रक, दो तमंचे, चार मोबाइल और दो फर्जी नंबर की प्लेट बरामद की है।
विज्ञापन


थाना पिलुआ पुलिस सुन्ना नहर पर बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी समय सूचना मिली एक ट्रक गैर प्रांतीय शराब लेकर एटा की तरफ जा रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया। इसे देख ट्रक सवार शराब तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फिर भी पुलिस ने ट्रक को रोक लिया और उसमें सवार अमीन निवासी सेक्टर 17 प्रेमनगर कॉलोनी फरीदाबाद, मुस्लिम निवासी प्रसादसिंह का पुरवा थाना जमों अमेठी और सोनू उर्फ सतेन्द्र निवासी गणेशपुर थाना मुकीमपुर पाली अलीगढ़ को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ट्रक को थाने ले गई।
विज्ञापन


जहां उसने ट्रक से गैर प्रांत की शराब की 375 पेटी बरामद की। प्रेसवार्ता में एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि बरामद हुई शराब की अनुमानित कीमत 37 लाख है। साथ ही पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पाया कि हरियाणा से शराब की खेप कानपुर से होती हुई बिहार जा रही थी। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed