{"_id":"5a1d781d4f1c1b68678be9a1","slug":"161511880733-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद प्रत्याशी ने भाजपा नगर अध्यक्ष के घर किया हंगामा, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद प्रत्याशी ने भाजपा नगर अध्यक्ष के घर किया हंगामा, मुकदमा
Updated Tue, 28 Nov 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। भारतीय जनता पार्टी के सभासद प्रत्याशी ने चुनावी रुझान को मनमुताबिक न मानकर पार्टी अध्यक्ष के घर हंगामा काटा। अध्यक्ष और उनकी पत्नी से धक्का-मुक्की की। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। नगर अध्यक्ष की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मंगलवार की सुबह मोहल्ला बल्देवगंज निवासी कपिल पालीवाल अचानक भाजपा नगर अध्यक्ष दयाशंकर अग्रवाल के घर पहुंच गए। आरोप है कि वहां पहुंचकर उन्होंने चुनावों में साथ न देने और प्रचार-प्रसार नहीं कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। नगर अध्यक्ष की पत्नी और पूर्व सभासद रजनी अग्रवाल ने उनको समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने गाली गलौज कर उन्हें धक्का दे दिया।
मौके पर दयाशंकर एवं परिवार के लोग भी पहुंच गए। आरोप है कि उनसे भी अभद्रता की। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी सभासद प्रत्याशी कपिल भाग गया। कपिल वार्ड संख्या 23 से पार्टी का ही सभासद प्रत्याशी था। चर्चा है कि रुझान उसके मुताबिक चुनाव नजर न आने पर वह भड़क गया। उसने नगर अध्यक्ष व परिवार को चुनाव परिणामों के बाद देखने लेने एवं जान से मार देने की धमकी दी है। मामले को लेकर नगर अध्यक्ष की पत्नी एवं पूर्व सभासद रजनी अग्रवाल ने आरोपी कपिल पालीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।