फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शराब माफियाओं ने दरोगा को कुचलने का प्रयास किया

शराब माफियाओं ने दरोगा को कुचलने का प्रयास किया

Sat, 25 Nov 2017 08:17 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
शराब माफियाओं ने दरोगा को कुचलने का प्रयास किया
डैमो - फोटो : डैमो
कोसीकलां (मथुरा)। शराब माफियाओं को पकड़ने के लिए उनकी कार रुकवा रहे दरोगा पर माफियाओं ने कार चढ़ाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि दरोगा वहां से हट गए। घटना के बाद कार गड्डे में जा गिरी। बदमाश कार छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चुनाव के मद्देनजर पुलिस कोटवन चौकी पर वाहन चेकिंग कर रही थी। शनिवार को शराब से भरी एक स्टीम कार नजर आई। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तस्कर बरियर तोड़ते हुए वहां से भाग निकले। जिसके बाद उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह ने गांव अजीजपुर के समीप उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार सवार शराब माफियाओं ने कार रोकने की बजाए उसे दरोगा पर चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि दरोगा वहां से हट गए। जिसके बाद कार गड्डे में जा गिरी। मौका पाकर बदमाश वहां से भाग निकले। पुलिस ने शराब से भरी कार को बरामद कर लिया है। कार से 35 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक ने बताया कि अज्ञात शराब माफियाओं के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed