{"_id":"5a145bc24f1c1b60678bc9ff","slug":"161511283650-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों के घोटालों की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों के घोटालों की खुली पोल
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले की ग्राम पंचायताें विगत वर्षों में घोटालों की लगातार पोल खुल रही है। कार्रवाइयों से ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों में रोष है। वहीं जिला पंचायतराज विभाग में तेजी से नोटिस जारी करने और कार्रवाइयों का दौर चल रहा है। डीपीआरओ ने सख्त कार्रवाईयां करने के निर्देश दिए हैं। वहीं डीएम ने घोटालों पर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की है।
जिले की 576 ग्राम पंचायतों में से सैकड़ों ग्राम पंचायतों में पिछले वर्षों में प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों ने मिलकर खेल किया है। सचिवों ने ग्राम पंचायतों में सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों के नाम पर जमकर धन की लूट की है। भाजपा सरकार बनने के बाद हुई शिकायतों पर ग्राम पंचायतों की जांच चल रही है। जिले में 26 ग्राम पंचायतों की जांच चल रही है। आलम यह है कि जांच में अभिलेख नहीं देने से जांच प्रक्रिया पर असर पड़ रहा है। इसे लेकर डीएम ने नाराजगी जताई है।
उधर, लगातार कार्रवाइयों से ग्राम पंचायत सचिव और प्रधानों में विभाग के खिलाफ रोष है। सचिव और प्रधानों ने अधिकारियों के खिलाफ धरने का एलान किया है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल कहते हैं कि ग्राम पंचायत विकास की धनराशि में खेल करने वाले ग्राम पंचायत सचिव और प्रधानों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच प्रक्रिया के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीडीओ के सामने पेश हुए प्रधान
ग्राम पंचायत छितौनी में शौचालय निर्माण के घालमेल मामले में सीडीओ के सामने प्रधान प्रेमकिशोर ने पेश होकर अपना पक्ष रखा। इसे लेकर सीडीओ ने कार्रवाई की संस्तुति की है।