{"_id":"5a1457e24f1c1bce408b8371","slug":"161511282658-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशी के पति की कार से उतरवाई काली फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रत्याशी के पति की कार से उतरवाई काली फिल्म
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। निकाय चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने एक प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही बिना अनुमति प्रचार में गाड़ी दौड़ाने पर प्रत्याशी पति के खिलाफ कार्रवाई की गई।
आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर प्रशासन सक्रिय है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड नंबर 22 पुराना बाजार और पुलिया सर्की क्षेत्र में एक प्रत्याशी की ओर से चुनावी दावत का आयोजन कराया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और लोगों से पूछताछ की। इस मौके पर पुलिस को पता लगा कि सभासद प्रत्याशी मनोज वर्मा ने चुनावी दावत का आयोजन किया है।
इसे लेकर थाना नगर कोतवाली में प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह और थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने लोकमनदास तिराहे पर कांग्रेस प्रत्याशी की कार से पोस्टर और काली फिल्म उतरवाई। प्रत्याशी पूजा गुप्ता के पति प्रशांत गुप्ता पीजी अपनी कार में पोस्टर लगाकर प्रचार कर रहे थे। एसडीएम की मौजूदगी में कार से पोस्टर, झंडा और काली फिल्म उतरवाई गई। एसडीएम ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।