फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पोस्टल बैलेट से वंचित रह गए 500 से ज्यादा मतदान कर्मी

पोस्टल बैलेट से वंचित रह गए 500 से ज्यादा मतदान कर्मी

Tue, 21 Nov 2017 07:45 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
पोस्टल बैलेट से वंचित रह गए 500 से ज्यादा मतदान कर्मी
वोट - फोटो : डैंमो
मथुरा। 26 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रशिक्षण दौरान सिर्फ नगर निगम क्षेत्र में निवासरत कर्मचारी ही पोस्टल बैलेट का उपयोग कर सके। अन्य निकायों में निवासरत कर्मी इससे आक्रोशित हो गए। डीएम ने उन्हें समझाते हुए आश्वासन दिया कि पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पहले मतदान के लिए पोस्टल बैलेट उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जनपद में 26 नवंबर को होने जा रहे मतदान के लिए द्वितीय प्रशिक्षण की प्रक्रिया भी मंगलवार को पूरी हो गई। इस दौरान बीएसए कालेज में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को पोस्टल बैलेट दिए गए। लेकिन पोस्टल बैलेट केबल नगर निगम क्षेत्र के कर्मियों को ही दिए गए। इससे नगर पंचायत क्षेत्रों में रहने वाले कर्मचारी आक्रोशित हो गए। इस व्यवस्था पर निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष अपना आपत्ति भी जाहिर की। इससे हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बाकी सभी कर्मचारियों को भरोसा दिया कि पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पहले पोस्टल बैलेट उपलब्ध करा दिए जाएंगे। वर्तमान में यह पत्र उपलब्ध न होने के कारण यह स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed