{"_id":"5a0dbe884f1c1b76678bbbab","slug":"161510850184-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चले लाठी डंडे, होमगार्ड सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में चले लाठी डंडे, होमगार्ड सहित पांच घायल
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गांव नगला डरु में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। मारपीट में होमगार्ड सहित पांच लोग घायल हो गए। परिवारीजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत अवागढ़ पुलिस को दर्ज कराई है।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला डरु निवासी पुष्पेंद्र का गांव परिवार के ही होमगार्ड माधव से विवाद है। गुरुवार सुबह दोनो पक्षों के बीच गालीगलौज हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
मारपीट में पुष्पेंद्र, उसकी पत्नी शशी, राजेश कुमार और दूसरे पक्ष से होमगार्ड माधव और अमर सिंह घायल हो गए। परिवारीजनों ने आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव धरौली निवासी निर्मला ने गांव के रजनीश पुत्र उदयपाल के खिलाफ खेत की मेढ़ तोड़ने के विरोध पर घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।