फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जलती चिता से पुलिस ने उठाए शव के अवशेष

जलती चिता से पुलिस ने उठाए शव के अवशेष

Mon, 13 Nov 2017 11:00 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
जलती चिता से पुलिस ने उठाए शव के अवशेष
कासगंज के गंजडुंडवारा के ग्राम सनौठी में महिला की मौत के मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के बच्चों से पूछताछ करती
पटियाली/गंजडुंडवारा। गंजडुंडवारा के ग्राम गढिय़ा सनौठ में रविवार की देर रात्रि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गईं। ससुरालीजनों ने बिना मायके पक्ष को इसकी जानकारी दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से महिला के शव के जले हुए अवशेष बरामद कर लिए। मायके पक्ष के द्वारा महिला की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ग्राम गढिय़ा सनौठ निवासी संगीता(28) पत्नी प्रमोद की रात्रि लगभग 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गईं। इसकी जानकारी ससुरालीजनों ने उसके मायके नहीं दी। उसका शव को रात्रि में ही अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने महिला के शव के जले हुए अवशेष कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पुलिस ने उसके मायके गढ़िया गिरंद राजा का रामपुर दी गई। परिवारीजन व अन्य ग्रामीण संगीता की सुसराल गढ़िया सनौठ पहुंच गए। उन्होंने ससुरालीजनों पर महिला की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया। संगीता की मां रामबेटी ने उसके पति प्रमोद एवं अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या कर शव जलाने की तहरीर पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि उसकी शादी 12 वर्ष पूर्व प्रमोद से हुई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। देर रात्रि तक मामले की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की कार्रवाई हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के सिर से उठा ममता का साया

पटियाली। ग्राम गढ़िया सनौठ निवासी संगीता (28) पत्नी प्रमोद के तीन बच्चे हैं। पुत्री ताशू (9), पुत्र शिवम (4), रिषभ(3) हैं। संगीता की मौत के बाद तीनों ही बच्चों से मां की ममता का साय उठ गया। बच्चे रो-रो कर मां को याद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed