फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एडीए, नगर निगम

निगम ने कराई मुनादी, न डालें सड़क पर कूड़ा

Tue, 24 Oct 2017 08:57 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
एडीए, नगर निगम
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर नगर निगम सफाई व्यवस्था में जुटा है। खासकर उन स्थानों पर विशेष सफाई की जा रही है, जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हैं। ताजगंज क्षेत्र में नगर निगम ने मुनादी कराई है कि वहां एक बार सफाई के बाद यदि सड़क पर कूड़ा पाया गया तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल के पश्चिमी गेट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश देंगे। वहीं कछपुरा, 11 सीढ़ी, शाहजहां गार्डन, कीठम और जीआईसी मैदान जाएंगे। सीएम जहां-जहां जाएंगे, वहां के रास्ते और कार्यक्रम स्थल के आसपास दिन रात सफाई की जा रही है। नगर निगम ने अतिरिक्त कर्मचारी लगाए हैं।
विज्ञापन


सफाई के संबंध में मंगलवार को जिलाधिकारी के साथ बैठक हुई। डीएम ने सफाई करने के साथ मार्ग में आवारा जानवरों पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि निगम टीम शहर में लगातार काम रही है। रात में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीए उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
नगर निगम के साथ विकास प्राधिकरण अधिकारी भी दिन रात जुटे हुए हैं। एडीए उपाध्यक्ष अनिल ढींगरा ने सभी स्थानों का निरीक्षण किया। बताया कि शाहजहां पार्क, ग्यारह सीढ़ी, कछपुरा, जीआईसी, कोठी मीना बाजार के पास सड़कों को ठीक करने से साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं प्राधिकरण द्वारा कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed