{"_id":"59c7f1414f1c1b30688b63eb","slug":"161506275649-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलुआ में बन रहा था नकली लवण भास्कर चूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलुआ में बन रहा था नकली लवण भास्कर चूर्ण
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कस्बा पिलुआ में लंबे से समय से बनाया जा रहा नकली डाबर लवण भास्कर चूर्ण का रविवार को भंडाफोड़ हो गया।
सूचना पर पहुंची डाबर कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
इनके पास से भारी मात्रा में नकली चूर्ण, बीज, रेपर, ढक्कन, बाजरा, लाहा, पालक, पोदीना, धनिया के बीज मिले हैं।
कस्बा पिलुआ निवासी रामप्रकाश, दिनेश, पीतम्बर लंबे समय से पिलुआ में नकली डाबर कंपनी का लवण भास्कर चूूर्ण, बाजरा और लाहा, धनिया, पोदीना आदि का कारोबार कर रहे थे।
इसकी जानकारी किसी तरह से डाबर कंपनी के मुख्य जांचकर्ता जीतू शर्मा को हुई तो वे अपनी टीम और पिलुआ पुलिस के साथ कस्बा में जा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
डाबर कंपनी के जांच अधिकारी ने बताया कि छापामार कार्रवाई के वक्त मौके से 518 सीसी भरी हुई चूर्ण की और 215 खाली बरामद हुई है, जबकि 105 पैकेट नकली पायनियर बाजरा और लाहा, 325 खाली पैकेट एक किलो वाले एवं 525 भरे हुए धनिया, पोदीना के बीज, 28 पालक नकली बीज से भरे हुए पैकेट एवं 505 खाली रैपर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
मामले की रिपोर्ट आरोपियों के खिलाफ डाबर कंपनी के मुख्य जांच अधिकारी जीतू शर्मा ने थाना पिलुआ में दर्ज कराई है।
अलग-अलग घरों पर चल रहा था कारोबार
नकली चूर्ण और बीज तैयार करने के आरोप में पकड़े गए तीनो आरोपी अपने-अपने घरों पर यह कारोबार कर रहे थे। छापामार कार्रवाई के वक्त सभी आरोपियों के घर से नकली चूर्ण और बीज बरामद हुआ है।
जिले के साथ ही आसपास तक थी सप्लाई
कस्बा पिलुआ में चल रहे नकली कारोबार में तैयार होने वाले सामान की सप्लाई जिले के साथ ही पड़ोसी जिले कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस और आगरा तक होती है। डिमांड के अनुसार आरोपी चूर्ण और नकली बीज को तैयार करते थे।
सरगना नहीं लगा हाथ
पिलुआ से पकड़े गए आरोपियों का सरगना पुलिस और डाबर कंपनी के अधिकारियों के हाथ नहीं लगा है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्हें चूर्ण और बीज भरने की मेहनत के लिए तीस हजार रुपये मात्रा के हिसाब से मिलते थे।
पकड़े गए आरोपी पुलिस को गुमराह करते हुए सरगना के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस आरोपियों से पूछताछ करके सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।