फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अगले वर्ष तू जल्दी आ..

अगले वर्ष तू जल्दी आ..

Tue, 05 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अगले वर्ष तू जल्दी आ..
Ganesh Chaturthi
कासगंज।
विज्ञापन

नगर में मंगलवार को गणपति की विसर्जन यात्राओं की धूम रही। गणेश पंडालों के गणपित का विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया। नगर में भव्य शोभायात्राएं निकालीं गई। शोभा यात्राओं में काली के अखाड़ों ने हिस्सा लिया। भक्ति संगीत की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। जिन लोगों ने अपने घर में गणपति की स्थापना की उन्होंने भी अपने परिवारीजनों के साथ पूजा पाठ कर गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
कम्यूनिटी हाल की बजरंग सेना की गणेश विसर्जन यात्रा में काली अखाड़े अपनी कला का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा के दौरान जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया। बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष गौरव चड्डा, पंकज मिश्रा, पंकज गुप्ता, पीयूष गोयल, विकास श्रीवास्तव, राजा यादव, अभिषेक माथुर, कार्तिक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेलवे रोड सिद्धेश्वर मंदिर मित्र मंडली के गणेश पंडाल में गणपति प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। रेलवे रोड से शुरू होकर शोभायात्रा ने नगर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण किया। इस दौरान पंडित विनय उपाध्याय, रजत शर्मा, अनुराग माहेश्वरी, आकाश कुशवाह, विजय कांत शर्मा, अतुल सक्सेना, आशीष ,दीपक, गर्व, ऋषभ, राहुल, विपुल, शरद, करिश्मा, सुशीला, कांछी, सरोज रहे। छपट्टी गली विसर्जन शोभायात्रा भी बैंड बाजों के साथ निकाली गई। भक्त बैंड बाजों की धुन पर नृत्य करते नजर आ रहे थे। संजय कावरा, गौरव कावरा, नीटू, सीटू, कार्तिक, अर्पित, पूर्णिमा, पूजा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed