फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रिले कंट्रोल रूम की डीआरएम ने परखी व्यवस्थाएं

रिले कंट्रोल रूम की डीआरएम ने परखी व्यवस्थाएं

Sat, 02 Sep 2017 11:05 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
रिले कंट्रोल रूम की डीआरएम ने परखी व्यवस्थाएं
कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते डीआरएम।
कासगंज।
विज्ञापन

इज्जत नगर रेल मंडल के डीआरएम ने शनिवार को जंक्शन पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उनका खास फोकस रेल की सुरक्षा और संसाधनों पर रहा। डीआरएम ने सभी अधीनस्थ कर्मियों को रेल सुरक्षा और संरक्षा के मामले में लापरवाही न बरतने को कहा।

डीआरएम निखिल पांडे निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से सुबह 10 बजे जंक्शन पहुंचे। यहां स्टेशन अधीक्षक और जंक्शन रेल अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद उन्होंने ट्रॉली से जंक्शन के रेल पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए वह रिले कंट्रोल रूम सहावर गेट क्रॉसिंग पर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां 10 दिन पूर्व मालगाड़ी की एक बोगी बेपटरी हुई थी। उन्होंने रिले कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रिले कंट्रोल कक्ष के छत से पानी के रिसाव आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रिले कंट्रोल रूम में समस्या होने पर उसका तत्काल समाधान कराया जाए। इसके बाद उन्होंने स्टेशन बुकिंग विंडो, प्लेटफॉर्म, डीजल लॉबी का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। डीजल लॉबी, रेलवे यार्ड एवं स्टेशन मास्टर के कक्ष में रेल संचालन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ेउन्होंने रेलवे अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में यापक दिशा निर्देश दिए। उनके साथ इज्जतनगर रेल मंडल के सीनियर डीएन कॉर्डिनेटर आशुतोष मिश्रा, सीनियर डीएन द्वितीय गौरव गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह, आईओडब्लू राकेश गौतम, पीडब्लूआई नेत्रपाल सिंह, यातायात निरीक्षक डीके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed