{"_id":"59aade664f1c1bee278b4c95","slug":"161504370278-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार परिवारों का बंद हो जाएगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार परिवारों का बंद हो जाएगा राशन
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
aadhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
जिले में 50 हजार परिवारों का राशन बंद हो सकता है। आधार कार्ड जमा नहीं होने से परिवारों के राशन पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। जिला पूर्ति विभाग आधार कार्ड फीडिंग में हीलाहवाली करने वाले डीलरों को राशन का आवंटन कम करने की तैयारी में है।
खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद सरकार की मंशा है कि राशन वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। इसके लिए दुकानों की पीओएस मशीनों से लैस किया जा रहा है। साथ ही हर कार्ड पर धारक का आधार कार्ड फीड किया जा रहा है। ताकि राशन लेते समय कार्डधारक के अंगूठे लगवाकर राशन बांटा जा सके। इसके चलते सरकार ने जिले के सभी कार्डधारकों के आधार कार्ड 31 अगस्त तक फीड कराने के निर्देश दिए थे।
लेकिन अब तक 70 फीसदी आधार कार्ड ही फीड किए जा सके हैं। आलम यह है कि 50 हजार से ज्यादा कार्डधारकों के आधार कार्ड लिंक नहीं कराए। ऐसे में इन कार्डधारकों को सितंबर माह में राशन वितरण नहीं करने की तैयारी चल रही है। विभाग ने सभी राशन डीलरों को निर्देश दिए हैं कि 10 सितंबर तक सभी अपनी दुकान से संबद्ध कार्डधारकों के आधार कार्ड को संकलित कर राशनकार्ड से लिंक करा दें।
विज्ञापन
डीएसओ यूसी मिश्रा ने बताया कि कार्डधारक अपनी राशन दुकानों पर जाकर आधार कार्ड जमा कर दें। कार्ड जमा नहीं करने पर राशन वितरण में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
जिले में पात्र कार्डधारक- 259563
कुल अंत्योदय राशन कार्ड धारक 27132