{"_id":"597f69c24f1c1bb3738b4aa6","slug":"161501522370-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलसी जयंती महोत्सव: कवि सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलसी जयंती महोत्सव: कवि सम्मेलन का आयोजन
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
कवि सम्मेलन में मंचासीन कवि।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों। तुलसी जयंती महोत्सव के तहत हिंदू युवा वाहिनी ने कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। डीएम आरपी सिंह, एसपी सुनील कुमार ने मां शारदे और संत तुलसीदास के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ कराया।
कवियत्री मनु दीक्षित ने हंस वाहिनी वीणा वादिनी आज शारदे वर दे गाकर मां सरस्वती की वंदना की। कवि डा. सौरभकांत शर्मा ने ओज वीर रस की रचनाएं प्रस्तुत कीं। मार्तण्ड की गहन तपन को सांझ नहीं सह सकती है, ममता वात्सल्य क्या होता है बांझ नहीं कह सकती है। कवि सोम ठाकुर ने तन मन से वंदन जन गण मन की अभिलाषा का, अभिनंदन अपनी संस्कृति आराधना अपनी माता का। कवि डा. विष्णु सक्सेना ने जमीन जल रही है फिर भी चल रहा हूं मैं। कवि देवेंद्र दीक्षित शूल ने जन मन में बिठला दिए जिसने सीताराम, ऐसे तुलसी संत को बारम्बार प्रणाम।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. राधाकृष्ण दीक्षित ने कौन देश की मर्यादा को छूकर आज कसम खाता है कौन वेदना की घड़ियों में अपना जीवन दे जाता है, सुनाया। कवियत्री चेतना शर्मा, कवि अनोखेलाल यादव ने भी रचनाएं प्रस्तुत की। संचालन कवि विवेकशील राघव ने किया। पड़े जरूरत बिन मौसम भी फाग मनाया करती हैं, जिंदा कौमे कायरता के राग न गाया करती हैं। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुपम यादव ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्वामी दिव्यानंद योगी, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, रामेश्वरदयाल महेरे, हेमेंद्र शास्त्री, कृष्णकांत वशिष्ठ, मनोज चौहान, सुनील तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
सोरों। तुलसी जयंती महोत्सव में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रथम विजेता माधव महेरे को जिलाधिकारी आरपी सिंह ने, द्वितीय विजेता आशुतोष निर्भय को भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, तृतीय विजेता सोनू पाठक को पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने पुरस्कृत किया।