फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गुरु-शिष्य के अनोखे संगम में लगाए ज्ञान के गोते

गुरु-शिष्य के अनोखे संगम में लगाए ज्ञान के गोते

Mon, 10 Jul 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
गुरु-शिष्य के अनोखे संगम में लगाए ज्ञान के गोते
गुरु की पूजा करते शिष्य - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। गुरु-शिष्य परंपरा के अनोखे मेल से श्रद्धालु भावविह्वल हो गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु-शिष्य के अनोखे संगम में खूब गोते लगाए। रविवार को शहर के प्रमुख आश्रमों पर हवन, यज्ञ और गुरु पूजन के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। गृहस्थ अपने गुरुजनों से आशीर्वाद पाकर खुद को ही धन्य समझ रहे थे। वहीं, आश्रमों में फूल बंगला सजाया गया था।
विज्ञापन


कोटला रोड स्थित श्री रमणेश्वर मंदिर योग साधन आश्रम पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव की धूम रही। महंत आचार्य देशमुख ब्रहमचारी के सानिध्य में सुबह पांच बजे योग योगेश्वर प्रभु रामलाल महाराज की आरती,पाठ एवं सवा आठ बजे से ही ध्वजारोहण किया गया। आश्रम प्रांगण के बाहर बनाए भव्य पांडाल में हवन कुंड में आहुति देने के लिए श्रद्धालुजनों की लंबी-लंबी कतार लगी दिखाई दी। आहुति में मंत्रोच्चारण के साथ आहुति प्रदान की। इसके बाद गुरुपूजन करने के ही लिए लंबी-लंबी कतार लगी दिखाई दी। हर कोई गुरुजी से आशीर्वाद लेना चाहता था। पौने चार बजे आरती के साथ शाम को भव्य फूलबंगला के दर्शन हुए। शाम को आठ बजे तक प्रसाद वितरण चलता रहा। आश्रम पर दिनेश शर्मा साथ में काफी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद थे।
विज्ञापन


बाईपास रोड स्थित प्राचीन रमणटाट बाबा आश्रम प्रांगण में सुबह से हवन यज्ञ का आयोजित हुआ। हवन यज्ञ में काफी संख्या में श्रद्धालुजन आहुतियां दीं। आहुति के बाद यौगिक क्रियाओं को गुरुजी प्रेमप्रकाश ब्रहमचारी के निर्देशन में किया। गुरुपूजन की शुरूआत हुई तो लंबी कतार ही लगी दिखाई दी। यहां हर कोई गुरुजी से आशीर्वाद लेने को आतुर दिखाई दिया।इस दौरान रमेशचंद्र गुप्ता, मोहनलाल अग्रवाल, गुरुदत्त मिश्रा, शिव कुमार अग्रवाल, गौरव लहरी,चारु लहरी,राम प्रवेश मिश्रा,अनिल शर्मा, प्रमोद सैनी,सुनील अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, मनोरमा शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलेसर रोड स्थित उदासीन आश्रम पर विभवनगर मंदिर के महंत सुरेशचद्र पाराशर के नेतृत्व में हवन यज्ञ आयोजित ही किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजनों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान की। आहुति देने के साथ ही आश्रम के महंत किशोरमुनि महाराज का पूजन एवं अर्चना की। गुरुवर से आशीर्वाद प्राप्त करने को लंबी कतार लगी रही। गुरुजी के मस्तिष्क पर तिलक लगाने के साथ ही माला पहनाने के साथ भेंट दे रहा था। इस दौरान डा. जेपी शर्मा, दिनेश मृदुगल,रिंकू कश्यप,मुकेश शर्मा एडवोकेट अभिषेक कठेरिया एवं जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर मोहल्ला दुली में गुरुपूर्णिमा के मौके पर हवन यज्ञ में आहुति देने के लिए श्रद्धालुजनों की भीड़ दिखाई दी। यहां पर श्रद्धालुजन पूजा अर्चना के साथ गुरुपूजन किया तथा शाम को प्रसाद का वितरण किया।

शिकोहाबाद। रविवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम और भक्तिभाव से मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने गुरु का पूजन अर्चन कर आर्शीवाद लिया। भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिससे पूरा नगर भक्तिमय
हो गया।

रविवार सुबह से ही भक्त अपनी सामर्थ के अनुसार गुरुदेव की पूजा अर्चना करने के लिए घरों से निकल पड़े। इसी श्रृंखला में नगर के स्टेशन रोड स्थित रामेश्वर रिसोर्ट में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वामी ओम प्रकाश महाराज का भक्तों ने पूजन किया और अपनी सामर्थ के अनुसार दिक्षणा दी। भक्तों ने गुरुदेव की पूजा के बाद आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भजन कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। दूर दराज से आए भक्तों ने महाराज श्री के दशर्न किए और पूजा की। भक्तों ने बताया कि महाराज ओम प्रकाश स्वामी 111 वर्ष के हो गए हैं। महाराज के प्रति भक्तों की आस्था बढ़ती ही जा रही है। कार्यक्रम में सीताराम अग्रवाल, राधा भारद्वाज, दीपक, वीरेंद्र गुप्ता,सत्यप्रकाश,नरेंद्र गुप्ता, शिव कुमार शर्मा, डॉ.देवेंद्र वशिष्ठ का विशेष सहयोग रहा।

उधर पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में आव गंगा मंदिर पर आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का समापन हो गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यज्ञ कराकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर योग गुरु रंजना पाल ने लोगों को प्राणायाम एवं आसनों का पूर्ण पैकेज सिखाया। जिला प्रभारी अशोक शर्मा ने योग अपनाने के साथ प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लए पौधारोपण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिवरतन सिंह यादव, डॉ. पीएस राना, राज कुमार यादव,हरिओम यादव और सीपी यादव मौजूद रहे। अग्रवाल पंचायती धर्मशाला मे भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयोजक उमाशंकर व उमेश चंद्र शर्मा ने भंडारा का आयोजन किया।

टूंडला। नगर में श्रीगुरू पूर्णिमा का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरू भक्तों ने अपने गुरू के स्थान पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया और उनको अपनी श्रद्धा केअनुसार दान-दक्षिणा प्रदान की। इस दौरान नगर से सैकड़ों की संख्या में लोग मथुरा परिक्रमा के लिए रवाना हुए।

अखिल भारतीय गायत्री प्रज्ञापीठ चुल्हावली के तत्वावधान में यज्ञ, गुरु की महिला पर प्रवचन, भजन कार्यक्रम आदि धार्मिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर डेढ़ सौ श्रद्धालुओं ने आजीवन व्यसनों से दूर रहने का संकल्प लिया। गायत्री परिवार के एक्जूक्यूटिव इंजीनियर सत्यवीर सिंह ने कहा कि गुरू एक शरीर नहीं, मात्र एक विचार हैं। शब्द, सोच कर्म बनाती है। कर्म करने पर आदत बन जाती है और आदत हमारे संस्कारों का निर्माण करती है। संस्कार लेकर ही मनुष्य इस दुनियां से जाता है। इसीलिए गुरूदेव ने जिस एक क्रांति को जन्म दिया, वह है विचार क्रांति।

शीला धाकरे, जितेन्द्र सिहं ने व्यसन मुक्ति के बारे में बताया कि व्यसन मुक्ति पर दो करोड़ लोगों के हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने लोगों से व्यसनों से दूरे रहने की बात कही। इस मौके पर दलवीर सिंह, धर्मवीर चौहान, ऊषा सेंगर, रविन्द्र सिंह एडवोकेट, गंगादेवी, रजनी सक्सेना, राकेश त्यागी, मुकेश पाठक, बॉवी सेंगर, दया जादौन, जयजीव पाराशर आदि का विशेष सहयोग रहा।


स्टेशनरोड स्थित रामाश्रम सत्संग भवन पर प्रात: से ही ब्रह्मलीन संत श्रीमिहिलालजी के भक्तों का तांता लगा रहा। जहां लोगों ने साधना कर गुरू चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। रेलवे परिक्षेत्र में सांई मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना की गयी तथा सांई भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं गुरू पूर्णिमा के अवसर पर नगर से सैकड़ों की संख्या मेें श्रद्धालु मथुरा वृंदावन परिक्रमा के लिए रवाना हुए। गुरू भक्तों का रैला आज दिनभर चलता रहा। इस रैले के चलते ट्रेनों व बसों आदि में बैठने तक की जगह मयस्सर नहीं हो सकी। प्राइवेट वाहनों ने भी आज ज्यादा किराया वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed