{"_id":"5952915d4f1c1ba72b8b468e","slug":"161498583389-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी अस्पताल में कर रहे मरहम पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मी अस्पताल में कर रहे मरहम पट्टी
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
सफाईकर्मी कर रहा मरहम पट्टी
मैनपुरी। जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारी घायलों की मरहम पट्टी कर रहे हैं। वहीं चिकित्साकर्मी व चिकित्सक आराम फरमा रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने एक युवक को मेडिकल के लिए भेजा तो वहां कोई भी चिकित्साकर्मी नहीं मिला। जिसके बाद सफाईकर्मी ने मरहम पट्टी कर दी।
जिला अस्पताल में मरीजों के सुविधाओं के बडे़ बडे़ दावे किए जाते हैं। मगर सभी जानते हैं न तो पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं न गंभीर घायलों के लिए चिकित्सा की आधुनिक सुविधाएं ही उपलब्ध हैं। अब तो हाल ये हैं कि चिकित्साकर्मी व चिकित्सक आपातकालीन कक्ष में सिर्फ आराम फरमाते हैं।
मरहम पट्टी का सारा काम सफाईकर्मी देख रहे हैं। मंगलवार को मोहल्ला देवपुरा निवासी युवक को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा तो चिकित्सक ने मरहम पट्टी कराने को कह दिया। मगर वहां कोई चिकित्साकर्मी नहीं था। जिसके बाद यह जिम्मेदारी वहां मौजूद सफाईकर्मी ने निभाई। जख्म को साफ करने के बाद दवा आदि भी उसी ने लगाई। वहीं जानकारी करने पर पता चला कि जो सफाईकर्मी मरहम पट्टी कर रहा था। वह अस्पताल का कर्मचारी भी नहीं है।