{"_id":"595145784f1c1b935f8b46c1","slug":"161498498424-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान सिपाही ने फौजी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान सिपाही ने फौजी को पीटा
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला दीपा निवासी फौजी के सोमवार शाम नेजा चढाकर वापस लौटते समय चेकिंग कर रहे सिपाही ने हाथ में डंडा मार दिया। जिससे फौजी का हाथ लहूलुहान हो गया। शिकायत लेकर जब वह थाने पहुंचा तो पुलिस उसे टरकाती रही। बाद में परिवारीजनों ने थाने का घेराव कर सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले में समझौता का प्रयास कर रही थी।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला दीपा निवासी शशि कुमार (24) जम्मू कश्मीर में कारगिल सेक्टर पर तैनात है। कुछ दिन पूर्व वह छुट्टी पर आया हुआ है। सोमवार को वह परिवारीजनों के साथ छिबरामऊ नेजा चढ़ाने गया था। शाम करीब 7:45 बजे वह बाइक से वापस गांव लौट रहा था। तभी थाना क्षेत्र में बेवर चौराहा के समीप पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी।
पुलिस ने रुकने का इशारा किया मगर जब तक फौजी शशि कुमार रुकता एक सिपाही ने उसके हाथ में डंडा मार दिया। जिससे उसके हाथ से खून बहने लगा। बाइक रोकने के बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत की मगर पुलिस मामले को टरकाती रही। इसके बाद पीड़ित ने परिवारीजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में छिबरामऊ से लौट रहे परिवारीजन थाने पहुंच गए। घेराव कर आरोपी सिपाही के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही थी।