{"_id":"594ab4ce4f1c1bbd368b4608","slug":"161498068174-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों से न्यायालय परिसर में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों से न्यायालय परिसर में मारपीट
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जमीनी विवाद में न्यायालय परिसर में दो अधिवक्ता भाइयों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। अधिवक्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर लिया। मामले की प्राथमिकी आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अधिवक्ता अजीत कुमार और उनके भाई अधिवक्ता रंजीत कुमार निवासी चिंती अपने चैंबर में बैठे थे तभी अनवार अहमद और मुन्ने शाह निवासी किसरौली अड्डा, कल्लू निवासी नगला चिंती 15 अन्य लोगों के साथ जनपद न्यायालय पहुंच गए। यहां उन्होंने जमीन के विवाद के चलते दोनों अधिवक्ताओं की मारपीट कर दी। अन्य अधिवक्ताओं के आ जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
अधिवक्ता अजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि जमीन का मुकदमा वापस ले लो नहीं तो परिवार सहित सभी को जान से मार देंगे। अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया और न्यायालय परिसर में सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी अनवार को हिरासत में ले लिया। इस दौरान संजीव यदुवंशी, अभिषेक गुप्ता आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।