फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बच्चे को पीटकर बंधक बनाने वाला गिरफ्तार

बच्चे को पीटकर बंधक बनाने वाला गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2017 11:34 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
बच्चे को पीटकर बंधक बनाने वाला गिरफ्तार
‌ग‌िरफ्तार पुजारी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। मंदिर से एक रुपया चुराने के आरोप में बच्चे को बंधक बनाकर पिटाई का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में ले लिया है। वहीं इससे पहले वीडियो वायरल होने पर एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुजारी की ओर से भी थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


सीओ कार्यालय परिसर में बने मंदिर से शनिवार को एक रुपया चुराने के आरोप में पुजारी भोले बाबा ने बच्चे को बंधक बनाकर पीटा था। कई घंटे तक बच्चे के हाथ पैर बांधकर उससे पूछताछ की जाती रही। सीओ कार्यालय परिसर में बच्चे के साथ हो रहे इस व्यवहार पर किसी भी पुलिसकर्मी की नजर नहीं गई।
विज्ञापन


इस घटना का जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वीडियो में बच्चा पूछने पर कह रहा है कि उसने मंदिर से एक बांसुरी चुराकर 50 रुपये में बेच दी थी। इसके बाद पुजारी ने उसे बांधकर बुरी तरह से पिटाई कर दी। रविवार को चौकी इंचार्ज ने मंदिर के पुजारी भोले बाबा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई, वहीं पुजारी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में बैठे पुजारी का कहना था कि उन्होंने बंधक नहीं बनाया। बल्कि जब उन्हें जानकारी हुई तो बंधनमुक्त किया था। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुजारी थाने में ही बैठा था। पुजारी भोले बाबा ने भी थाने में तहरीर दी है। लिखा है कि चार जून को मंदिर से एक बांसुरी चोरी हो गई थी।


वहीं आठ जून को उक्त बालक ने 141 रुपये चोरी किए थे। पकड़ कर पूछने पर उसने बांसुरी चोरी करने की भी बात कबूल की थी। इसके बाद कुछ लोगों ने बालक के हाथ पैर बांध दिए। उन्होंने बालक को मुक्त कराकर उसके परिवारीजनों को सौंप दिया।

सीओ राजेश चौधरी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उस बच्चे और उसके परिवारीजनों की तलाश कर रही है। उसके मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed