फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   16 players selected for divisional trials

Agra News: 16 खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ चयन

Fri, 03 Oct 2025 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
16 players selected for divisional trials
कासगंज। राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबाल एवं सब जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें 16 खिलाडियों का चयन मंडल के लिए किया गया।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि फुटबाल में यश प्रकाश, शिवम यादव, सक्षम यादव, उद्वव गौतम व उदय वशिष्ठ, रिहान अली, रिहान, बाबे रियान, मुहम्मद जुनैद अख्तर व शान आलम का चयन मंडल के लिए किया गया। आरक्षित खिलाड़ी में असमित राज, फरमान अली काे रखा गया है। बैडमिंटन बालिका वर्ग में प्रकृति मौर्य, भावना व रिषिका तथा बालक वर्ग में दिव्यरत्न मौर्य, करन व ललित का चयन मंडल के लिए किया गया।
विज्ञापन

जिला स्तर पर चयनित फुटबाल खिलाड़ियों को 3 अक्तूबर को अलीगढ़ में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। वहीं मंडल में चयनित खिलाड़ी 5 से 7 अक्तूबर को अलीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सीनियर फुटबाल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 4 अक्तूबर को अलीगढ़ में आयोजित ट्रायल में हिस्सा लेंगे। मंडल में चयनित खिलाड़ियों को 10 से 17 अक्तूबर तक अयोध्या में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।इस अवसर पर राजीव दास, इमरान खान, अरहान खान, आकिब सैफी, ब्रजेश कुमार यादव, शिल्पी, नरेंद्र कुमार, मुन्ना लाल, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed